नई दिल्ली, 8 जून। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) की दिल्ली इकाई द्वारा 7 जून 2026 को लीला होटल, नई दिल्ली में “आत्मनिर्भर भारत व्यापारी महासंगम-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नारी शक्ति, व्यापारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति” रहा, जिसमें व्यापार में महिलाओं की सहभागिता को लेकर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर FAIVM के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री भूपेंद्र सिंह सोबती, महासचिव एवं NTWB सदस्य सीए आर.के. गौड़ सहित NTWB के वरिष्ठ सदस्यों श्री घनश्याम दास गोयल और श्री नवीन गर्ग का सम्मान किया गया।
दिल्ली इकाई के अध्यक्ष श्री गुरचरण सिंह “राजू” तथा महामंत्री श्री राजीव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। श्री राजीव शर्मा ने टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु व्यापारियों से सहयोग का आह्वान किया। वहीं श्रीमती पूनम जैन ने प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि श्री सुनील सिंघी ने केंद्र सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों गैर-जरूरी कानूनों को समाप्त कर व्यापार सुगमता को बढ़ावा दिया गया है और सरकार व्यापारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दी।
आत्मनिर्भर भारत व्यापारी महासंगम में नारी शक्ति की भूमिका पर चर्चा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



