Ad image

जाखणीधार के नवाकोट में कृषक गोष्ठी, किसानों को मिली प्राकृतिक खेती व फसल बीमा की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जून। “खेत बचाओ अभियान-2026” के तहत विकासखंड जाखणीधार की न्याय पंचायत कुमारधार के ग्राम नवाकोट में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान यशोदा रतूड़ी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय उपस्थित रहे।
गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं, किसान रजिस्ट्री, फसल बीमा तथा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी पवन कुमार काला ने संतुलित उर्वरकों के उपयोग और प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। वहीं वानिकी महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के विशेषज्ञों ने मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के लाभ बताए।
कार्यक्रम में बैंक एवं बीमा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने किसानों को स्वरोजगार और फसल बीमा योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया।
अपने संबोधन में विधायक किशोर उपाध्याय ने पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने, नींबू प्रजाति के फलदार पौधों के रोपण तथा कृषि आधारित आय बढ़ाने पर जोर देते हुए किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!