Ad image

पीआईबी देहरादून की मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 16 जून। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को ऋषिकेश स्थित रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर आधारित पुस्तिकाओं के विमोचन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
रेल विकास निगम के डीजीएम ओमप्रकाश मालगुड़ी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 16 सुरंगों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा निर्माण के दौरान पर्यावरण और स्थानीय आबादी पर न्यूनतम प्रभाव का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि हिमालय की भौगोलिक विविधताओं को ध्यान में रखते हुए रेल परियोजना का एलाइनमेंट तैयार किया गया है। सुरंगों से निकलने वाले जल के संरक्षण के लिए अमृत सरोवर परियोजना के तहत उपयोग की योजना बनाई गई है।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के एचओडी (बिजनेस) रोहित बडोला ने पीएम स्वनिधि, मुद्रा एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
पीआईबी देहरादून के मीडिया एवं संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत संवाददाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, अधिकारियों, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!