हरिद्वार, 25 जून। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनएचएआई अधिकारियों की बैठक में कुंभ क्षेत्र में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर, हरिद्वार-नगीना मार्ग तथा प्रमुख चौराहों के सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मेलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए और कांवड़ यात्रा व कुंभ मेले के दौरान सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्माण कार्यों से किसी प्रकार की अव्यवस्था होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सुरक्षा प्रबंधन, दुर्घटना संभावित स्थलों के सुधार, सौंदर्यीकरण और पैदल यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया।
मेलाधिकारी ने कुंभ क्षेत्र में एनएच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



