Ad image

घनसाली थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जून 2026। क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री चंद्र मोहन सिंह ने थाना घनसाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना व्यवस्थाओं, सरकारी संपत्ति, मालखाना, शस्त्रागार, अभिलेखों और आपदा उपकरणों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं अन्य मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही थाना परिसर, बैरक, भोजनालय और कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ने सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावी कानून व्यवस्था, बेहतर जनसुनवाई और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!