जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 जून, 2026 । सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 68 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

तहसील टिहरी, ग्राम बटखेम सुलोचना देवी द्वारा उनके मकान के पीछे किसी अन्य की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे एक वर्ष से अधिक समय हो जाने पर भी मरम्मत नही किया जा रहा है, जिसे आगामी बरसात सीजन से पहले लगाए जाने की मांग पर एसडीएम टिहरी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सदस्य जिला पंचायत पनियाला वार्ड-02 शैला रमेला द्वारा उनके जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों हलेथ, कोरदी, सिलारी, खेतपाली, गैरी ब्राहामणों की, रावतगॉव, पुजारगॉव, बिजपुर, पिपलोगी, गैरी राजपूतों की, गोलाणी आदि गांवों की महिला मंगलदलों को म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध कराये जाने की मांग पर जिला युवा कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

विकासखंड चम्बा के ग्राम वीड निवासी महिम ममगाई द्वारा सड़क कटान के समय से अभी तक खेत की सुरक्षा हेतु पुश्ता नही लगाये जाने की शिकायत पर लोनिवि चम्बा को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
पट्टी मखलोगी ग्राम पंचायत पलाम राधेश्याम चमोली द्वारा बताया गया कि उनका राशन कार्ड बंद हो रखा है तथा दुकानदार व पूर्ति विभाग स्पष्ट कारण नही बता रहा है, जिसपर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

बौराड़ी निवासी दिनेश कुमार द्वारा अवगत कराया कि लोनिवि सड़क पर उनकी दुकान थी जो कि 2024 में आग लगने कारण जल गयी थी जिससे उनका काफी नुकसान हुआ था और स्थिति बहुत खराब होने तथा आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की गयी जिस पर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।

जनता दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!