राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर प्रशासनिक डेटा की उपयोगिता पर वेबिनार आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

काशीपुर, 29 जून। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के गणित विभाग द्वारा 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर “Unlocking the Potential of Administrative Data” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान भारतीय सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया।
प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रो. महालनोबिस के सांख्यिकी के क्षेत्र में योगदान और दूसरी पंचवर्षीय योजना के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि डॉ. मीना जोशी (सहायक सांख्यिकी अधिकारी, पिथौरागढ़) ने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से प्रशासनिक डेटा की उपयोगिता और संभावनाओं को सरल ढंग से समझाया। वहीं, सहायक सांख्यिकी अधिकारी पंकज रावत (नैनीताल) ने नीति निर्माण, सुशासन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासनिक आंकड़ों की अहम भूमिका पर व्याख्यान दिया।
मुख्य वक्ता दीक्षित तिवारी (सहायक सांख्यिकी अधिकारी, नैनीताल) ने हाइब्रिड मॉडल स्ट्रेटजी, डिजिटल स्ट्रेटजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग और पैटर्न एनालिसिस जैसे आधुनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासनिक डेटा का प्रभावी उपयोग गुणवत्तापूर्ण निर्णय, अनुसंधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से डिजिटल कौशल विकसित करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव एवं गणित विभाग प्रभारी डॉ. प्रमोद जोशी ने किया, जबकि आयोजक सह-सचिव डॉ. सुजाता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
वेबिनार में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रो. एम.सी. जोशी, अपर सांख्यिकी अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह राणा, डॉ. पवन कुमार सहित अनेक शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!