Ad image

देवप्रयाग विधानसभा में SIR-2026 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत देवप्रयाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने इस उपलब्धि पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी ने समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। उन्होंने इस कार्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना तथा प्रतिबद्धता की सराहना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!