छोटा स्यूटा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जून। विकासखंड चम्बा के ग्राम छोटा स्यूटा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी देना था।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां ने मोटर वाहन अधिनियम तथा केंद्र सरकार की रहवीर योजना के बारे में जानकारी दी। वहीं अधिकार मित्र सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’, गुड्डी देवी और गीता चौहान ने भी अपने कार्यों एवं कानूनी जागरूकता के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दर्शनी भण्डारी, ग्राम विकास अधिकारी गीताराम नौटियाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बबली पंवार, पूर्व प्रधान दिनेश भण्डारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!