जनसंवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जाखणीधार विकासखंड की ग्राम पंचायत खांदी, कोट और मरोड़ा का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा के गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए और नियमित रूप से गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए।
उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोशियार पंपिंग पेयजल योजना शुरू कराई गई थी। इसके अलावा जाखणीधार में पॉलीटेक्निक, एएनएम सेंटर तथा कई सड़कों के निर्माण एवं डामरीकरण जैसे कार्य भी कराए गए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मिल रहे सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बेरोजगारी, वृद्धावस्था पेंशन और पेयजल समस्या सहित कई स्थानीय मुद्दे उठाए। धनाई ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रधान भगत सिंह, भगवान सिंह सेनवाल, उम्मेद सिंह सेनवाल, महावीर सिंह सेनवाल, जोत सिंह कण्डियाल, जीत सिंह कण्डियाल, बीरबल सिंह सेनवाल, कुंवर सिंह कण्डियाल, राजेंद्र प्रसाद अमोला, इंद्र देव मिश्रा, अजय सिंह कण्डियाल, विजय सिंह कण्डियाल, ऋषिराम अमोला, ज्ञान सिंह, मदन सिंह परमार, गुलाब सिंह सेनवाल, पूर्व प्रधान टिपरी जयवीर पंवार, पूर्व सैनिक सुनील पंवार सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!