‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला सहकारी बैंक में हुआ पौधरोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

हरेला पर्व और सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

टिहरी गढ़वाल 4 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय एवं जनपद की सभी शाखाओं में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित इस अभियान में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी माताओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी सशक्त संदेश देता है।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से अधिकाधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के जनजागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!