मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर स्वामी रसिक महाराज ने दी शुभकामनाएँ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सफल नेतृत्व के पाँच वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाले प्रथम मुख्यमंत्री बनने पर सनातन धर्म विकास परिषद (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण, आधारभूत संरचना, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने भगवान श्री नृसिंह देव एवं भगवान बद्रीनाथ से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!