घनसाली में सड़कों के सुधारीकरण की मांग को लेकर उक्रांद ने सौंपा ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई। घनसाली विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधारीकरण और नए मोटर मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत से मिला और ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित कई सड़कें वर्तमान में जोखिमपूर्ण स्थिति में हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्धारित समयसीमा के भीतर सुधारीकरण कराने की मांग की।
युवा उक्रांद नेता सचिन बसनवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बालगंगा घाटी और गोनगढ़ पट्टी क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में चुनावी वाहनों का विरोध किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जिम्मेदार अधिकारी घनसाली कार्यालय में ही मौजूद रहें, साथ ही घनसाली बाजार में पेयजल संकट के समाधान की मांग भी उठाई गई।
उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों से वार्ता कर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को घनसाली में नियमित रूप से उपस्थित रहने तथा पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने की बात कही।
इस दौरान तहसीलदार महेशा शाह, किशोरी लाल, उक्रांद केंद्रीय उच्च सलाहकार समिति के सदस्य एडवोकेट लोकेन्द्र जोशी, केंद्रीय सचिव सुनीता रावत, आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भीम सिंह रावत तथा युवा उक्रांद नेता सचिन बसनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर उपजिलाधिकारी मंजू राजपूत ने त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इसे आवश्यक कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को अग्रसारित कर दिया। साथ ही संबंधित विभागों को सड़कों की मरम्मत, अधिकारियों की नियमित उपस्थिति तथा घनसाली बाजार में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!