टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई। टिहरी विधानसभा के चम्बा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को चम्बा स्थित होटल ब्लू हिल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
बैठक में चम्बा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद सुमाल, मंडल प्रभारी जयेंद्र पंवार, श्रीमती राखी राणा, उपाध्यक्ष विजयपाल, खुशपाल खरोला, राजेंद्र प्रताप, नरेंद्र पंवार, रेखा तोपवाल, दिनेश जड़धारी, सोम प्रकाश कोठारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा चम्बा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



