Ad image

11-12 जुलाई को मुनिकीरेती में होगी अंडर-18 जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल, 09 जुलाई। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य तथा जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा 11 एवं 12 जुलाई को श्रीपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुनिकीरेती में अंडर-18 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यालयों एवं टीमों से 10 जुलाई तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। प्रत्येक टीम में अधिकतम 12 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकेगा तथा टीम के साथ एक टीम मैनेजर का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों की सूची एवं जन्मतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापित कर जिला खेल कार्यालय में जमा करनी होगी। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 या उसके बाद की है।
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को निर्धारित स्पोर्ट्स किट अथवा टीम कलर में ही मैदान में उतरना होगा। प्रतियोगिता नॉकआउट प्रणाली के आधार पर आयोजित की जाएगी और निर्णायक समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतिभागी टीमों को यात्रा, भोजन, आवास तथा अन्य व्यवस्थाएं स्वयं करनी होंगी। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यालय एवं खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षक मनीष गिरी गोस्वामी (9557814690) तथा हेमन्त भारती (8923319918) से 10 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!