ऑपरेशन प्रहार: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जुलाई। टिहरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी और क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चडोगी मार्ग तिराहे से पहले धारगांव गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी में आरोपी प्रवीन (52 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम टिमला, कोल घट्टूधार, थाना कैम्पटी के कब्जे से दो जरीकेनों में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली कैम्पटी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!