Ad image

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर कोटेश्वर में सम्मान समारोह, 60 मत्स्य पालकों को मिला 1.20 लाख फिंगरलिंग मत्स्य बीज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 जुलाई। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर मत्स्य प्रजनन प्रक्षेत्र कोटेश्वर, टिहरी गढ़वाल में एक दिवसीय गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनगांव मुकेश चौहान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य नैचोली रविंद्र राज ने की, जबकि संचालन मत्स्य निरीक्षक श्रवण कुमार तेज़यान ने किया।
कार्यक्रम में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालकों को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 60 मत्स्य पालकों को कुल 1.20 लाख आमूर कार्प फिंगरलिंग (मत्स्य बीज) वितरित किए गए, जिससे क्षेत्र में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गोष्ठी में मत्स्य विशेषज्ञों ने आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, मत्स्य बीज प्रबंधन, तालाबों के वैज्ञानिक रखरखाव, रोग नियंत्रण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए मत्स्य पालकों को अधिक उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कोटेश्वर हैचरी के रामपाल, पुष्कर सिंह नयाल, संजय सिंह, जिला मुख्यालय से कनिष्ठ सहायक श्रीमती परमिला कैन्तुरा, मंदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में मत्स्य पालक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!