Ad image

सड़क हादसों में घायलों को समय पर कैशलेस इलाज दिलाने पर जोर, टिहरी में PM-RAHAT योजना का प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 अगस्त 2026। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन आवर के भीतर बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रधानमंत्री राहत (PM-RAHAT) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनपद के चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों एवं डेटा एंट्री ऑपरेटरों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में घायल व्यक्ति को उपचार मिलना उसकी जान बचाने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी दुर्घटना पीड़ित को उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए। PM-RAHAT योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित सीमा तक कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमलेश कुमार ने विभिन्न विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों को iRAD, e-DAR, TMS, 112 तथा PM-RAHAT योजना की कार्यप्रणाली और आपसी समन्वय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को योजना का जनपद में प्रभावी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर रविंद्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को iRAD (Integrated Road Accident Database), e-DAR (Detailed Accident Report) और TMS (Treatment Management System) पोर्टल के उपयोग, दुर्घटना संबंधी डेटा दर्ज करने तथा घायल व्यक्ति को उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त संबंधित चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!