Ad image

महाविद्यालयों के निर्माण कार्यों की हर माह होगी समीक्षा: डॉ धन सिंह रावत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 11 जुलाई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में राजकीय महाविद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी या गुणवत्ता में लापरवाही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्देश दिए कि नव निर्मित छात्रावासों का संचालन 1 सितंबर से शुरू किया जाए तथा इसके लिए छात्रावास प्रबंधन और मैस संचालन की एसओपी तैयार की जाए। साथ ही एनईपी-2020 के तहत प्रस्तावित 25 राजकीय महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रस्ताव शीघ्र यूजीसी को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री ने छात्रसंघ चुनाव समय पर कराने, छात्राओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों के कार्यों का फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!