टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई। टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चंबा पुलिस ने 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मनोज चौहान पुत्र बलदेव सिंह चौहान, निवासी नेर कैथोगी, थाना थौलधार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल नीतीश राणा द्वारा की गई। टिहरी पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
चंबा पुलिस ने 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



