Ad image

मोरी में जन सेवा शिविर, 365 लोग हुए लाभान्वित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 13 जुलाई। सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड मोरी में आयोजित जन सेवा शिविर में 365 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में प्राप्त 13 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
फिताड़ी अग्निकांड के 8 प्रभावित परिवारों को पशुपालन विभाग की ओर से ₹30-30 हजार की राहत राशि के चेक वितरित किए गए। स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
शिविर में विधायक दुर्गेश्वर लाल, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!