टिहरी गढ़वाल 13 जुलाई। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, टिहरी कॉम्प्लेक्स में 12 जुलाई, 2026 को 39वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह का शुभारम्भ बहुउद्देशीय भवन प्रांगण में मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री आर.आर. सेमवाल द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने सीआईएसएफ के जवानों द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। अपने सम्बोधन में मुख्य महाप्रबंधक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री आर.आर. सेमवाल ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों, सी.आई.एस.एफ. के जवानों को 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
टीएचडीसीआईएल कोटेश्वर परियोजना में भी 39वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसका शुभारम्भ अपर महाप्रबंधक (ओ.एण्ड एम.) श्री दिनेश चौहान द्वारा टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13 जुलाई, 2026 को आयोजित समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल, महाप्रबंधक (पी.एस.पी.) श्री एस.के. साहू, अपर महाप्रबंधक (ओ. एंड एम.) श्री भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री ए.पी. बाजपेई, श्रीमती निधि बाजपेई, श्रीमती कविता श्रीस्वाल, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा/गुण नियंत्रण) श्री बी.डी. सेमवाल, अपर महाप्रबंधक (आई.टी.) श्री पी. सुधाकर, अपर महाप्रबंधक (नियोजन) श्री विपिन सकलानी तथा उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) श्री मोहन सिंह श्रीस्वाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सिपन कुमार गर्ग ने कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश से लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी परियोजना इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की उपलब्धियों, संगठन की विकास यात्रा तथा देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम एवं टीम भावना की सराहना की।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) श्री विजय सहगल ने अपने संबोधन में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को 39वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक जलविद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी जलविद्युत परियोजना, कोटेश्वर जलविद्युत परियोजना तथा टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना के माध्यम से कंपनी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संगठन की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बनाए रखते हुए भविष्य में भी समर्पण, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर नरेन्द्र महिला विद्यालय एवं टिहरी बांध परियोजना इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं उत्तराखंड के प्रतिभाशाली लोकगायक शशांक घिल्डियाल, लोकगायिका महिमा उनियाल ने मनमोहक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही उत्तराखंड के लोकप्रिय गढ़वाली हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने अपनी हास्य प्रस्तुति से सभी को खूब हँसाया और गुदगुदाया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कमांडेंट (सी.आई.एस.एफ.) श्री गौरव तोमर, सहायक कमांडेंट (सी.आई.एस.एफ.) श्री राजेश कुमार, प्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री मनबीर सिंह नेगी, प्रबन्धक (मा.सं.एवं प्रशा.) श्री दीपक उनियाल, श्रीमती अदिति इन्दौरिया, श्री रणजीत, श्री सुरेश, श्री रामपाल पडियार, श्री रोहित मन्द्र्वाल सहित टीएचडीसी के अधिकारी/कर्मचारी, सी.आई.एस.एफ. के जवान आदि उपस्थित थे।




