हरेला उत्सव पर जिला न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का दिया संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई। हरेला उत्सव के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री नितिन शर्मा के नेतृत्व में जनपद के सभी न्यायालय एवं न्यायिक आवासीय परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ माँ के नाम” थीम के तहत विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री नितिन शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इससे पर्यावरण अधिक हरा-भरा, स्वच्छ और संतुलित बनेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्धन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक और नैतिक दायित्व है। हरेला उत्सव के अवसर पर चलाया गया यह वृक्षारोपण अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।
कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश श्री नसीम अहमद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री मिथिलेश पाण्डेय, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती ऐश्वर्या बोरा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री पुनीत कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयवीर सिंह रावत, सहायक अभियोजन अधिकारी परवाज अख्तर, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल श्रीमती बिना सजवाण, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां सहित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा पराविधिक स्वयंसेवियों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया।
हरेला पर्व पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!