Ad image

आरसेटी नई टिहरी में वित्तीय साक्षरता की पाठशाला, 32 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होंगी प्रशिक्षित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

छह दिवसीय एफएल-सीआरपी प्रशिक्षण शुरू, गांव-गांव तक वित्तीय जागरूकता पहुंचाने की पहल

टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नई टिहरी में शुक्रवार से छह दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएल-सीआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 14 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी 32 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपने गांवों में वित्तीय साक्षरता का प्रसारक बनाना है।
आरसेटी के निदेशक दीपक कोठियाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्मार्ट बचत, जिम्मेदार ऋण प्रबंधन, विवेकपूर्ण खर्च, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रशिक्षित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (एफएल-सीआरपी) स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन और बैंकिंग संबंधी जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर अपने गांवों में भी इसकी जानकारी साझा करने का आह्वान किया। वहीं आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल ने कहा कि वित्तीय साक्षरता आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है और प्रशिक्षित महिलाएं ग्रामीण समाज में इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल, आरसेटी संकाय संजीव नेगी, राधा सहित संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित रहीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!