Ad image

हादसे में युवा दम्पति की मौत, चलती कार पर गिरा बोल्डर

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली।  ज कुछ समय पहले कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे पर चलती कार के ऊपर बोल्डर के गिरने से कार सवार युवा दंपत्ति की मौके पर मौत हो गई है। यह दुर्घटना बगोली के समीप हुई।

देहरादून से थराली की ओर जा रही दंपत्ति की कार बगोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर चट्टान टूट कर गिर गई। कार सवार पति-पत्नि की मौके पर मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य कर दम्पति की लाशें बाहर निकाली। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवी न‍िवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई है। उत्तराखंड में दुर्घटनाओं का शिलशिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!