अब हर शुक्रवार तहसील धनोल्टी में होगी एसडीएम और असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी की न्यायालयीन सुनवाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। धनोल्टी क्षेत्र के लोगों को न्यायालयीन कार्यों के लिए अब अधिक सुविधा मिलेगी। उप जिलाधिकारी धनोल्टी कमलेश मेहता ने जानकारी दी है कि उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) धनोल्टी तथा असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी, धनोल्टी की न्यायालयीन कार्यवाहियों का संचालन अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को तहसील धनोल्टी कार्यालय परिसर में नियमित रूप से किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं आमजन से निर्धारित दिवस पर तहसील धनोल्टी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने न्यायालयीन मामलों की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है। इस व्यवस्था से क्षेत्रवासियों को न्यायालयीन कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही मामलों के समयबद्ध निस्तारण में भी सहायता मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!