देवप्रयाग क्षेत्र पंचायत बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाए स्थानीय समस्याओं के मुद्दे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। विकासखंड देवप्रयाग की क्षेत्र पंचायत की बैठक गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय हिन्डोलाखाल स्थित सभागार में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं समीक्षा से हुई। इसके बाद विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सदन के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र पंचायत बैठकें ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।
बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख विकास कैन्तुरा, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!