टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई। ग्राम पंचायत भोगपुर में हंस फाउंडेशन, हरिद्वार के तत्वावधान में स्वर्गीय पन्नालाल गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
शिविर का संचालन हंस फाउंडेशन की ओर से कोऑर्डिनेटर रविकांत, डॉ. आरिफ अली, सहायक मदन राणा एवं आरती मेहता ने किया। शिविर में करीब 131 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा पात्र लाभार्थियों को हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।
शिविर के सफल आयोजन में ग्राम प्रधान चांद खान, पूर्व प्रधान एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव नेगी, उप प्रधान गौरव नेगी (भोगपुर), उप प्रधान अमित जोशी (बागी), निधि गुप्ता, सुनील गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, डॉ. जमाल अहमद, सत्यपाल सिंह नेगी, कलम सिंह रावत, लतीफ अहमद, शमसुद्दीन, मुकेश पंत, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गुप्ता, विनोद, शाहिद अली तथा पूर्व प्रधान एहसान अली सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।
ग्रामीणों ने हंस फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय पर उपचार और जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भोगपुर में हंस फाउंडेशन का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 131 मरीजों ने उठाया लाभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



