महाविद्यालय खाड़ी में PTA का गठन, सुशीला देवी बनीं अध्यक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और महाविद्यालय की समस्याओं पर हुई चर्चा

टिहरी गढ़वाल 10 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में शनिवार को प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए सुशीला देवी को अध्यक्ष, रोशनी देवी को उपाध्यक्ष और सुशीला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अभिभावक-शिक्षक संघ की सचिव डॉ. सीमा पांडे के संयोजन में आयोजित बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। बैठक का उद्देश्य महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा।
बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, शैक्षणिक प्रगति, महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं और परिसर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यार्थियों के हित में अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशीला देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करेंगी। विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उपाध्यक्ष रोशनी देवी ने भी संघ के उद्देश्यों की पूर्ति में सहयोग देने की बात कही।
प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अभिभावक और शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। अभिभावक-शिक्षक संघ के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं का समय पर समाधान करने और उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!