Ad image

स्व. मांगेराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सम्मान समारोह, समाजसेवियों व छात्राओं का हुआ सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डोईवाला, 25 जुलाई। समाज सेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके सुपुत्र एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के संयोजन में विशिष्ट सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संरक्षण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि पद्मभूषण एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्व. अग्रवाल के सेवा और सामाजिक समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, स्वामी रसिक महाराज, आरएसएस के क्षेत्रीय सह-प्रचार प्रमुख तपन जी तथा कथावाचक अरविंद भाई ओझा ने भी सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बृजभूषण गैरोला ने की तथा संचालन पूर्व राज्यमंत्री करण वोरा ने किया। इस अवसर पर महापौर शंभू पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में स्व. मांगेराम अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!