199 किलोग्राम वजन उठाकर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन (88 किलोग्राम स्नैच और 111 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
ज्ञानेश्वरी ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने जीता, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स को कांस्य पदक मिला।
ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि पर देशभर में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!