Ad image

मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री नितिन शर्मा के आदेशानुपालन में गुरुवार को राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सुरसिंगधार में विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री दयाराम ने कहा कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी मानवाधिकारों का गंभीर हनन है। इसमें विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी और अंगों की तस्करी जैसे अपराधों का शिकार बनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आमजन को मानव तस्करी के तरीकों, इससे बचाव के उपायों तथा पीड़ितों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए उपलब्ध निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना है।
वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती रश्मि ने अवैध मानव व्यापार से संबंधित विषयों पर जानकारी देते हुए वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में बताया।
रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1091, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को मानव तस्करी से बचाव, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और समय पर सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार में विधिक सहायता क्लिनिक का उद्घाटन भी किया गया। क्लिनिक के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार के प्रभारी प्राचार्य, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती रश्मि, रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, पीएलवी तथा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!