एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई 2026। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने वर्चअल बैठक कर एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की प्रगति को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है इसी क्रम में सभी को अपने – अपने कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है ।

अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहकारी समितियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित बैंकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। साथ ही कृषि, उद्यान, मत्स्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग निर्धारित विभागीय रोस्टर के अनुसार गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को एग्रीस्टैक योजना के लाभों की जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सम्बन्धी कार्य करना सुनिश्चित करें, साथ ही सम्बन्धित अधिकारी भी अभियान की नियमित समीक्षा करें।

इस अवसर पर वर्चअल माध्यम से सभी एसडीएम , तहसीलदार तथा राजस्व कर्मी सहित कृषि, उद्यान आदि विभागीय कार्मिक जुड़े रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!