गजा पीएचसी को 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की कवायद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई। जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा विकासखंड के अंतर्गत स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टाइप-ए गजा को 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने की कवायद शुरू हो गई है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि शासन स्तर पर पीएचसी टाइप-ए गजा को उच्चीकृत किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक पदों के सृजन तथा भवन निर्माण सहित अन्य मदों में होने वाले व्यय और अनुमानित लागत का आकलन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पत्र में संबंधित अधिकारियों को समस्त अभिलेखों के साथ स्पष्ट प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश पत्रावली में प्राप्त अनुमोदन के क्रम में निर्गत किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है।
गजा क्षेत्र में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के मंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव तथा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!