Ad image

नशा मुक्ति दौड़ के जरिए युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अगस्त। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प के अंतर्गत ‘नशा मुक्ति–युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश के संचालन में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सर्वप्रथम नशा मुक्ति दौड़ में प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति से संबंधित संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश, वरिष्ठ अध्यापक डॉ. अनिल कुमार, कर्मचारी सूरज, नरेंद्र एवं संदीप सहित एनएसएस स्वयंसेवक अभिनव, तुषार, आर्यन, आयुष, संतोषी, राहुल एवं आंचल समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!