बेलेश्वर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 1,122 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अगस्त। विकासखंड भिलंगना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलेश्वर में राज्य सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के तहत आयोजित तीन दिवसीय बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का रविवार को समापन हो गया। 31 जुलाई से 2 अगस्त तक चले शिविर में कुल 1,122 लोगों ने विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग और नेत्र रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा मरीजों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस शिविर से लोगों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हुईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर के समापन पर क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!