Ad image

एसआईआर के तहत मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई शुरू 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

छह विधानसभा क्षेत्रों में 1.17 लाख से अधिक संभावित नोटिस

टिहरी गढ़वाल 3 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर टिहरी गढ़वाल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में विसंगति और अनुपस्थित श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई सोमवार से शुरू हो गई। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। घनसाली, नरेंद्रनगर, टिहरी और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई शुरू हो चुकी है, जबकि देवप्रयाग और प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रों में सुनवाई मंगलवार, 4 अगस्त से शुरू होगी।
एसआईआर के तहत निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित विद्यालयों में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी मतदाताओं से प्राप्त आवेदनों और दावों-आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन की कार्रवाई करेंगे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।
जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में 1,04,390 विसंगति वाले तथा 13,111 अनमैप मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इस तरह कुल 1,17,501 संभावित नोटिस संबंधित मतदाताओं को जारी किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार बात करें तो घनसाली में 21,094, देवप्रयाग में 19,131, नरेंद्रनगर में 20,758, प्रतापनगर में 16,022, टिहरी में 19,256 तथा धनोल्टी में 21,240 संभावित नोटिस जारी किए गए हैं।
इन मामलों की सुनवाई के लिए जिले में 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) नामित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि और समय पर अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!