Ad image

बारिश के बीच कांवड़ ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस, एसएसपी श्वेता चौबे ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भद्रकाली, खाराश्रोत, ब्रह्मानंद तिराहा और पीडब्ल्यूडी तिराहा सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसएसपी ने बारिश में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रेनकोट और छाते वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने, अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टिहरी पुलिस श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा के लिए 24 घंटे मुस्तैदी से सेवाएं दे रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!