टिहरी गढ़वाल 8 अगस्त। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 16 अगस्त के प्रस्तावित आंदोलन को गति देने के लिए शनिवार को वार्ड नंबर-5, सेक्टर-5ए में सभासद मानवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ एडवोकेट महावीर उनियाल की देखरेख में आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्रवासियों और संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय के आसपास स्थापित किए जाने तथा जिला अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग को लेकर अपने सुझाव रखे।
बैठक में पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, महिपाल नेगी, एम एल समेल्टी, डॉ यू एस नेगी, पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली, महावीर उनियाल, आशा रावत, दर्शनी रावत समेत कई वक्ताओं ने कहा कि टिहरी जिले के लोगों की लंबे समय से जिला मुख्यालय के समीप बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग रही है। यहां से लोग पलायन कर रहे हैं और व्यापार ठप्प है। सभी ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सभासद मानवेंद्र सिंह रावत, नवीन सेमवाल, चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, गंगा भगत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, नई टिहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष सजवान, गोविंद पुंडीर, कुलदीप पंवार, देवेंद्र नौडियाल, सीमा कृशाली, आशा रावत, अशरुफी सेमवाल, एमएल सेमवाल, वीसी नौटियाल, कमल शर्मा, शिवम गिरी, शंभू भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
बैठक में समिति संयोजक डॉ राकेश भूषण गोदियाल ने कहा कि 16 अगस्त को प्रस्तावित जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने की जरूरत है, शहर के अलावा नजदीकी गांवों से भी सम्पर्क किया जाएगा ताकि रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो सकें।





