Ad image

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सरिता कोठियाल का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अगस्त। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल में अधिकार मित्र/पराविधिक स्वयंसेवी (PLV) के रूप में कार्यरत श्रीमती सरिता कोठियाल को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित ‘राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिए जाने वाले इस राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उनका अभिनंदन किया गया।
श्रीमती कोठियाल ने असहाय वृद्ध एवं दिव्यांग महिलाओं के कल्याण के साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर जिला न्यायाधीश नितिन शर्मा ने श्रीमती सरिता कोठियाल को पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती कोठियाल का समर्पण अन्य पराविधिक स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी जनकल्याणकारी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दयाराम ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!