टिहरी गढ़वाल, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों के तहत राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बुधवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के 11 अगस्त को जारी निर्देशों के क्रम में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय सिंह नेगी ने किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन से बहुउद्देशीय हॉल तक जाने वाली सड़क तथा हॉल के आसपास उगी खरपतवार, बरसाती घास और काई को हटाकर परिसर की साफ-सफाई की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, प्राध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
अभियान में महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एंटी ड्रग सेल और रेड क्रॉस समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों में उगी अनावश्यक वनस्पतियों को काटकर एवं उखाड़कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
प्राचार्य प्रो. विजय सिंह नेगी ने कहा कि महाविद्यालय वन क्षेत्र से घिरा होने के कारण परिसर के आसपास बरसात के मौसम में खरपतवार और अन्य वनस्पतियां तेजी से उग आती हैं। ऐसे में परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए स्वच्छता अभियान नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर महाविद्यालय परिसर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए सभी कार्मिकों एवं विद्यार्थियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। अभियान की कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को प्रेषित कर दी गई है।
महाविद्यालय मीडिया समिति के डॉ. विक्रम सिंह ने उक्त जानकारी दी।
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




