उत्तराखंडविविध न्यूज़

उत्तरकाशी पहुंची “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” कल बूढ़ाकेदार होगी रवाना

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 मार्च 2023। ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा निकाली गयी “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” के आज उत्तरकाशी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा कल बृहस्पतिबार को बूढ़ाकेदार के लिए रवाना होगी।

गौ सेवकों का कारवां भारी बारिश के बीच ऋषिकेश से लाखामण्डल रात्रि विश्राम करने के बाद आज उत्तरकाशी पहुंच गई है। कल देर रात बारिश के कारण रात के लगभग 11.30 बजे लाखामंडल पहुँची। बावजूद इतनी देर के गौभक्तों ने गौसेवकों का भरपूर स्वागत किया।
यात्रा सुबह उत्तरकाशी से बूढाकेदार मंदिर प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) पहुंचेगी। यहां कैराराम सोसाइटी में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आम जन भी गौ माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी गाय के साथ यात्रा से जुड़ रहे हैं।

इस ऐतिहासिक गौ रथ यात्रा का उद्देश्य गावं से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौमाता एवं गौ वंशो की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान है। जिसके लिए समस्त आम जनमानस से अपील की जा रही है की आप अपने-अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने तथा किसी भी स्थिति एवं परस्थिति में गौ माता को जगह जगह निराश्रित ना छोड़े । समिति ने सभी गौ भक्तों से आग्रह किया कि जो भक्त जन इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहते हैं वह जिन जिन शहर या गाँव में रहते हैं वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। जब समिति की गौ यात्रा उनके गाँव या शहर से गुजरेगी तो वह सम्मालित हो सकते है।  इसमें हर कोई सम्मिलित हो सकता है।

यात्रा गढ़वाल मंडल के सभी जनपद क्षेत्रो से चलने वाली है। यात्रा में गौ सेवा समिति के सरंक्षक मोहन काला , संस्थापक जी पी भट्ट, अध्यक्ष उषा भट्ट उपाध्यक्ष सुदेश भट्ट सचिव सुमन डोभाल, गोधाम सेवा समिति के मुख्य वक्ता शांति प्रसाद भट्ट  मीडिया से हर्षमणि उनियाल  मनीष व्यास, दीपक सिंह, योगी ( दिलीप सिंह बिष्ट) नीरज चौधरी, मदन सिंह बिष्ट, संदीप मनोज, डॉक्टर जगत राम भट्ट,  सरिता भट्ट, मनोज छाबड़ा, अतुल चावला, ऋषिकेश हरिद्वार के कई साथ चल रहे हैं।

यात्रा विवरण

23 मार्च उत्तरकाशी से बूढाकेदार मंदिर, रात्रि विश्राम प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) क्षेत्र रात्रि विश्राम कैराराम सोसाइटी।

24 मार्च प्रथम केदार बेलेश्वर धाम से घनसाली, रुद्रप्रयाग रात्रि विश्राम जोशीमठ।

 25 मार्च जोशीमठ से , चमोली जनपद क्षेत्र, रुद्रप्रयाग जनपद रात्रि विश्राम कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर

 26 मार्च श्रीनगर से देवप्रयाग, कोटद्वार रात्रि विश्राम हरिद्वार।

27 मार्च हरिद्वार से ऋषिकेश में समापन ,भंडारा श्री भरत मंदिर झंडा चौक ऋषिकेश।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!