Ad image

सोमेश्वर में बोलेरो से टकराई बाईक, एक युवक की मौत

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

सोमेश्वर-(ब्यूरो) पहाड़ पर इस समय पता नहीं किसकी नजर लगी है।एक ओर आपदा दूसरी ओर सड़क हादसे। सड़क हादसों से उत्तराखंड में कोहराम मचा है। अब पहाड़ का सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। सोमेश्वर में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की  मौत हो गईऔर दूसरा गंभीर रूप से घायल है,जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की अस्पताल में  मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करन कनवाल और रजत नयाल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक काफलिगैर के पास पहुंची, बाइक का एक्सीडेंट हो गया। पता चला है कि युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिस वजह से बाइक बोलेरो कार से जा भिड़ी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!