Ad image

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून परिसर में हिमालय दिवस मनाया गया

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

09 सितंबर 2019- वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून परिसर में हिमालय दिवस को मनाया गया। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका विषय था “हिमालय का विज्ञान”। इस प्रदर्शनी का आयोजन वन पारिस्थितिकी एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया था जिसमें संस्थान के विभिन्न प्रभागों द्वारा हिमालयी क्षेत्रों में किए गए अनुसंधान से संबंधित कार्यों को दिखाया गया। हिमालय दिवस मनाने की शुरूआत प्रख्यात पर्यावरणविदों द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी। वर्ष 2014 में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 09 सितंबर को हिमालय दिवस के रूप में घोषित किया गया था। वन अनुसंधान संस्थान वनस्पति एवं जीव, जलवायु परिवर्तन अध्ययन तथा हिमालय की जल विज्ञान से संबंधित हिमालयी पारिस्थितिकी में सुधार एवं पुनःस्थापन हेतू अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर कार्यरत है। 

श्री अरूण सिंह रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान ने गहन दिलचस्पी लेते हुए सभी हितधारकों एवं वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जागरूक करने के मकसद से इस कार्यक्रम को आयोजन करवाया। उन्होंने आम लोगों एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पर भी जोर दिया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!