उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा

छात्र आशीष के आकस्मिक निधन पर कलक्ट्रेट में रखा गया दो मिनट का मौन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 22 सितंबर 2022। जिला कलेक्ट्रेट टिहरी गढ़वाल परिसर में आज आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल के आकस्मिक निधन पर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 02 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःखद घटना को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ टिहरी सहित अन्य अधिकारी एवं जिला कलेक्ट्रेट के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।
अवगत है कि सोमवार को जनपद मुख्यालय टिहरी गढ़वाल से कक्षा 9 के दो छात्र आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह कंडवाल एवं रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार गायब हो गए थे। एसडीआरएफ और थाना पुलिस की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, जिसके तहत आशीष कंडवाल का शव भागीरथीपुरम, कोटी कालोनी झील से बरामद हुआ। वहीं रक्षित पंवार की तलाश जारी है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!