आपदाविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

रविवार को 76 प्रवासियों को स्क्रीनिंग के बाद उनके गंतव्यों को किया रवाना

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़, नई टिहरी 10 मई 2020। उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर युक्त मिश्र ने बताया कि रविवार  को देश के विभिन्न राज्यो से अपने घर लौट रहे 76 लोगों को मुनिकीरेती में स्क्रीनिंग के उपरांत उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। घर लौट रहे लोगो के ठहरने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था मुनिकीरेती में निरंतर की जा रही है। प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की आगंतुको को जिन वाहनों में बैठाया जा रहा है। उनका बखूबी सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

गावो के लिए रवाना किये गए प्रवासियों में तहसील टिहरी के 01, कीर्तिनगर 20, देवप्रयाग 03, नरेंद्र नगर 03,  धनोल्टी 14, घनसाली 08, प्रताप नगर 27 शामिल है।   देश के विभिन्न राज्यों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के कोरेंटिन पर रखा जा रहा है। जिनकी निरंतर निगरानी  की जा रही है। 


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!