एक्ट्रेस शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

शबाना की गाड़ी का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर ट्रक से टकरा कर हुआ एक्सीडेंट, घायल - अस्पताल में भर्ती!

गढ़  निनाद * 18 जनवरी 2020

नई दिल्ली: आज फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की गाड़ी का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है शबाना आज़मी जावेद अख्तर की पत्नी है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री शबाना आजमी की गाड़ी का खालापुर टोल नाके के पास एक्सीडेंट हो गया है तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा कि उन्हें गंभीर चोट आई है

 

सोशल मीडिया सूचना के अनुसार उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट एक ट्रक से हुआ है ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी हैंl जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं

पुलिस सूत्रों के अनुसार वह पुणे से मुंबई आ रहे थे खालापुर टोल के पास उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. जिससे शबाना आज़मी और कार ड्राइवर एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं उनके पति जावेद अख्तर भी गाड़ी में थे लेकिन वह सुरक्षित हैं

Shabana Azmi Car Accident

दोनों घायलों को  पनवेल के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!