सड़क दुर्घटना: बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी के दौरे पर भाजपा के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

गढ़ निनाद न्यूज़, 08 फरवरी 2020 

देहरादून: आज शनिवार सुबह भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये अध्यक्ष के उत्तरकाशी में एक दौरे पर जाते हुए यह हादसा हुआ है प्राप्त जानकारी अनुसार भारी बर्फबारी के चलते सड़क पर जमीं बर्फ पर फिसलने से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित है 

आज शनिवार सुबह लगभग 10 बजे उत्तरकाशी दौरे पर जाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बड़े हादसे का शिकार होने से बच गये भारी बर्फवारी से सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण फिसलन से उनकी कार अनियत्रित हो गयी  और सड़क किनारे खाई की ओर मुड़ गई वाहन चालक ने सतर्कता से  कार को सड़क किनारे बने स्टैंड से टकराते हुए रोकने में सफलता हासिल कीजिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

वाहन दुर्घटना के बाद अध्यक्ष बंशीधर भगत उत्तरकाशी विधायक गोपाल रावत की गाड़ी से उत्तरकाशी पहुंचे। 

गौरतलब है कि बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत आगामी विधानसभा चुनाव मद्देनजर राज्य में प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात कर जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज सुबह उत्तरकाशी दौरे के बीच रास्ते में ये घटना हुई।

Share This Article
error: Content is protected !!