अपराधआपदाविविध न्यूज़
लॉक डाउन उलंघन पर आज 586 लोग गिरफ्तार,33 अभियोग पंजीकृत

गढ़ निनाद न्यूज़, देहरादून 12 मई 2020। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 12 मई 2020 को प्रदेश में कुल 33 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 586 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 2904 अभियोगों 16970 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 37880 वाहनों के चालान, 6512 वाहन सीज एवं 01.99 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।



