11 मई को खुलेंगे बाबा मध्यमहेश्वर के कपाट, पढ़िए डोली पहुचनें के स्थान और समय

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज * 11 मई

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार बाबा मध्यमहेश्वर की डोली कल ११ मई को मध्यमहेश्वर धाम पहुंचेगी और कल ही दोपहर 12:00 बजे बाबा के धाम के कपाट खुलेंगे।

बाबा मध्यमहेश्वर की डोली आज गौंडार पहुंचेगी। कल 11 मई को डोली गौंडार से मध्यमहेश्वर धाम प्रस्थान करेगी, साथ सामें धाम के मुख्य पुजारी श्री गंगाधर लिंग जी महाराज व श्री केदारनाथ धाम के रावल जगतगुरु श्री भीमाशंकर लिंग जी महाराज भी रहेंगे।

डोली मध्यमहेश्वर धाम पहुंचने के पश्चात 12:00 बजे विधिवत पूजा अर्चना से मंदिर के कपाट खुलेंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!